सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और सदन के नेता पीयूष गोयल ने बैठक में बताया कि क्योंकि पहले भाग की अवधि छोटी है, इसलिए सरकार द्वारा कोई विधायी कार्य नहीं लाया जाएगा. संसद का बजट सत्र सोमवार को शुरू हुआ और यह आठ अप्रैल को समाप्त होगा. इस दौरान 12 फरवरी से 13 मार्च तक अवकाश रहेगा.
...