⚡तमिलनाडु के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने गणेशन को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर दी बधाई
By Bhasha
तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने एल. गणेशन को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर रविवार को बधाई दी. पुरोहित ने कहा कि उन्हें गणेशन को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बारे में जानकर खुशी हुई.