⚡Independence Day 2021: पीएम मोदी ने कहा- सरकार 2024 तक गरीबों को पोषणयुक्त चावल मुहैया कराना सुनिश्चित करेगी
By Bhasha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को घोषणा की कि सरकार कुपोषण की समस्या से निपटने के प्रयासों के तहत मध्याह्न भोजन जैसी विभिन्न योजनाओं के जरिए गरीबों को वितरित किए जाने वाले चावल को पोषणयुक्त (फोर्टिफाइड) बनाएगी.