सरकार आगामी आम बजट (Budget 2021) में घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए खिलौना क्षेत्र (Toy Industry) के लिए एक प्रतिबद्ध नीति की घोषणा कर सकती है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने कहा कि इस नीति से देश में उद्योग के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने और स्टार्टअप को आकर्षित करने में मदद मिलेगी.
...