⚡बिपिन रावत के निधन के बाद CDS की नियुक्ति प्रक्रिया सरकार जल्द करेगी शुरू, जनरल नरवणे दौड़ में सबसे आगे
By Bhasha
सरकार जल्द ही अगले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगी और शीर्ष पद के लिए दौड़ में सबसे आगे सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे हैं। जनरल बिपिन रावत की बुधवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु के बाद यह पद खाली हो गया है.