पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का मिशन राज्य में अगली सरकार बनाना है और महज सत्तारूढ़ कांग्रेस को हराना नहीं है. सिंह ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वह पूरे राज्य से मिल रही प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं.
...