⚡केंद्र सरकार ने ओआरओपी के तहत 20.6 लाख पूर्व रक्षा कर्मियों को 42,740 करोड़ रुपये वितरित किए
By Bhasha
केंद्र सरकार ने 'समान रैंक समान पेंशन' (ओआरओपी) योजना के तहत 20.6 लाख सेवानिवृत्त रक्षा कर्मियों को 42,700 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की है। इस योजना को पांच वर्ष पहले अधिसूचित किया गया था। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।