सोने की कीमतों में लगातार पांच कारोबारी सत्रों से चली आ रही गिरावट के रुख पर ब्रेक लग गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक बहुमूल्य धातु के अंतरराष्ट्रीय कीमत में तेजी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमत 94 रुपए की तेजी के साथ 46,877 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई।
...