⚡चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट खोकर बनाए 289 रन
By Bhasha
युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की परिपक्वता से भरी शतकीय पारी और विराट कोहली के नाबाद अर्धशतक की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 289 रन बनाए.