⚡वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया
By Bhasha
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे पांच पृष्ठ के त्यागपत्र में आजाद ने कहा कि वह ‘भारी मन’ से यह कदम उठा रहे हैं.