⚡Budget 2022: विपक्ष ने मध्यम वर्ग के साथ विश्वासघात, युवाओं की जीविका पर प्रहार बताया
By Bhasha
विपक्ष ने मंगलवार को संसद में पेश 2022-23 के आम बजट के लिए सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकार ने देश के वेतनभोगी वर्ग और मध्यम वर्ग को राहत नहीं देकर उनके साथ ‘‘विश्वासघात’’ और युवाओं की जीविका पर ‘आपराधिक प्रहार’ किया है.