⚡मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए प्रारूप के साथ अभियान शुरू करने के दिए निर्देश
By Bhasha
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश के सभी नगर निकायों में ‘प्रशासन शहरों के संग अभियान’ के शिविर 15 जुलाई से वार्डवार लगेंगे और इनमें मौके पर ही सभी तरह की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करते हुए पट्टों का वितरण किया जाएगा.