⚡न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ ककोका अपराध के लिए आरोप पत्र निरस्त करने का आदेश रद्द किया
By Bhasha
उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के एक आरोपी के विरुद्ध कर्नाटक संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (ककोका) के प्रावधानों के तहत अपराध का आरोप पत्र निरस्त कर दिया था.