थाना सेक्टर 24 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को गश्त पर निकली थाना पुलिस ने सेक्टर 12/ 22 चौराहे के पास से जीत मोहम्मदपुर उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस को एक चाकू मिला है. पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह शातिर बदमाश है.
...