महिला का फिलहाल उलुबेरिया सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसके घर के सामने एक पुलिस दल को तैनात कर दिया गया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के पार्टी सह-प्रभारी अमित मालवीय ने ट्विटर पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि हावड़ा जिले के बगनान इलाके में एक बीजेपी कार्यकर्ता की 34 वर्षीय पत्नी को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बांधकर सामूहिक बलात्कार किया.
...