⚡दिल्ली में मंकीपॉक्स का चौथा मामला सामने आया, नाइजीरियाई महिला में संक्रमण की पुष्टि
By Bhasha
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को नाइजीरिया की 31 वर्षीय महिला में मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि हुयी , जिसके बाद दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर चार हो गयी है . आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी.