गुजरात के खेड़ा जिले में एक वैन पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. महुधा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा नडियाद शहर में महुधा के पास आधी-रात को हुआ, जब छह लोग पड़ोसी आनंद जिले के मलताज गांव में एक मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे.
...