⚡उन्नाव में हादसे में दंपति, बेटी समेत चार लोगों की मौत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
By Bhasha
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के हसनगंज कोतवाली इलाके में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर रविवार तड़के कंटेनर ट्रक और कार की टक्कर में एक दंपति और बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.