पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सक्रिय ‘पेचकस’ गिरोह के चार सदस्यों को रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यस्था) लव कुमार ने बताया कि रविवार सुबह बीटा-2 थाने की पुलिस चुहड़पुर अंडरपास के पास तलाशी ले रही थी तभी एक कार में सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए.
...