⚡नौकरी का झांसा देकर सैकड़ों युवकों से छह करोड़ ठगने वाले गिरोह के सरगना समेत चार गिरफ्तार
By Bhasha
उत्तर प्रदेश पुलिस के विशष कार्यबल (एसटीएफ) ने नौकरी का झांसा देकर करीब 500 बेरोजगार युवकों से लगभग छह करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के कथित सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.