राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में मंगलवार को गांधी परिवार का जोरदार समर्थन करते हुए कहा कि इससे किसी को कोई व्यक्तिगत लाभ नहीं हुआ. गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों का दबाव बनाकर गांधी-नेहरू परिवार को निशाना बनाने का आरोप लगाया.
...