कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को मध्य प्रदेश के वन मंत्री एवं आदिवासी नेता विजय शाह को सलाह दी कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के चलते सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा यहां मालगोदाम स्थित आदिवासी शहीद स्थल पर नहीं जाने के विरोध में उन्हें अपनी पार्टी भाजपा से इस्तीफा दे देना चाहिए और शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद से हटाने के अभियान में शामिल हो जाना चाहिए.
...