⚡चुराचांदपुर हमले में पांच जवान शहीद, उनके परिवार के दो सदस्य भी मारे गए: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
By Bhasha
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मणिपुर के चुराचांदपुर में शनिवार को असम राइफल्स के एक काफिले पर हमले में कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) सहित पांच जवान शहीद हो गए. हमले में सीओ के परिवार के दो सदस्यों की भी मौत हुई है.