आंखों की रोशनी कमजोर होने और घुटनों में दर्द के बावजूद भारत के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में अपने मतदान केंद्र पर राज्य पंचायत चुनाव के लिए मतदान करने पहुंचे. हिमाचल प्रदेश में तीन चरणों में होने वाले पंचायती राज संस्थान के चुनावों के पहले दौर में रविवार को 70 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया.
...