⚡Noida: नोएडा में कॉल सेंटर इमारत में लगी आग, पांच लोग बचाए गए
By Bhasha
नोएडा में एक बहुमंजिला इमारत में स्थित कॉल सेंटर में शुक्रवार सुबह आग लग गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. नोएडा के मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आग की यह घटना सुबह करीब पौने आठ बजे सेक्टर तीन के ए ब्लॉक स्थित एक भवन में घटी.