⚡बलात्कार के मामले में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए:उच्च न्यायालय
By Bhasha
दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक महिला की शिकायत पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. महिला ने 2018 में पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में हुसैन पर बलात्कार का आरोप लगाया था.