हार्दिक पंड्या (13 गेंद में नाबाद 35 रन, चार चौके, दो छक्के) और ऋषभ पंत (13 गेंद में नाबाद 27 रन, एक चौके, तीन छक्के) ने तीसरे विकेट के लिए 3.3 ओवर में 63 रन की तेजतर्रार साझेदारी की जिससे भारत ने अंतिम नौ ओवर में 119 रन बटोरे. करो या मरो के इस मुकाबले में अफगानिस्तान का कोई भी गेंदबाज भारत के बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पाया.
...