औरंगाबाद जिले के किसानों ने थोक विक्रेताओं की कम खरीद दरों के विरोध में बृहस्पतिवार को नागपुर-मुंबई राजमार्ग के किनारे कई टन टमाटर फेंके. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि औरंगाबाद जिले के गंगापुर तालुका के किसान टमाटर से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर सुबह लासुर स्टेशन पहुंचे और टमाटर को राजमार्ग के किनारे फेंक दिया.
...