कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा है कि पार्टी में गुटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कोई भी व्यक्ति पार्टी एवं उसके सिद्धांतों से ऊपर नहीं है.यहां नवी मुंबई उपनगर में कांग्रेस के कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर पटोले ने स्थानीय नेताओं से अपने विवादों को हल करने और पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करने को कहा.
...