⚡कोविड नियम उल्लंघन मामले में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार, अन्य को जमानत मिली
By Bhasha
त्रिपुरा की एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार सहित माकपा के आठ नेताओं को जमानत प्रदान की. इन सभी के खिलाफ पिछले साल एक जनसभा के दौरान कथित तौर पर कोविड-19 प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया था.