⚡अक्षर-अश्विन के स्पिन जाल में फंसा इंग्लैंड, पहला दिन भारत के नाम
By Bhasha
अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की बलखाती गेंदों के सहारे इंग्लैंड को 112 रन पर समेटने के बाद भारत ने रोहित शर्मा के नाबाद अर्धशतक की मदद से बुधवार को यहां तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच की पहली पारी में मजबूत बढ़त हासिल करने की तरफ कदम बढ़ाये।