तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से इंग्लैंड ने गुरुवार को यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को 100 रन से हराकर तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी. इंग्लैंड के 247 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत टॉप्ली (24 रन पर छह विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के सामने 38.5 ओवर में सिर्फ 146 रन पर सिमट गया.
...