अगर आप किसी जंगल से गुजरते हैं तो संभवत: आप सूखे पेड़ों, वृक्षों की सड़ी शाखाओं या जमीन पर बिखरे ठूंठों से बचने का प्रयास करते हैं. ये ‘‘मृत वृक्ष’’ हैं और वनों की पारिस्थितिकी में महत्वूर्ण भूमिका निभाते हैं. ये छोटे पशुओं, पक्षियों, उभयचर जीवों और कीड़ों-मकोड़ों के लिए आवास का काम करते हैं और जब सूखे पेड़ क्षय होते हैं तो ये पोषण के पारिस्थिति चक्र में योगदान करते हैं जो पौधों की वृद्धि के लिए जरूरी है.
...