निर्वाचन आयोग ने देश में कोविड-19 के मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए लोकसभा की तीन और विधानसभा की आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव को टालने का फैसला बुधवार को लिया. चुनाव आयोग ने कहा कि महामारी की स्थिति में सुधार होने तक चुनावी प्रक्रिया शुरू करना उचित नहीं होगा. आयोग ने कहा कि लोकसभा की तीन सीटें दादरा नगर हवेली, खंडवा (मध्य प्रदेश) और मंडी (हिमाचल प्रदेश) रिक्त हैं.
...