कोलकाता के बीचोंबीच जानबाजार इलाके में एस एन बनर्जी मार्ग पर पीले रंग और ऊंची-ऊंची छत वाला एक घर पूरे ब्लॉक में फैला हुआ है जिसमें फ्रेंच स्टाइल की खिड़कियां हैं. दूसरी गली में मुड़ें तो एक महलनुमा इमारत में एक गेटेड, धनुषाकार सुरंग जैसा ड्राइववे आता है, जो एक विशाल प्रांगण में खुलता है.
...