⚡ईडी ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले में दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार
By Bhasha
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ दर्ज धनशोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में कारोबारी वैभव जैन और अंकुश जैन को भी गिरफ्तार किया है. दोनों कथित तौर पर सत्येंद्र जैन के व्यावसायिक सहयोगी हैं.