⚡दूसरी लहर के प्रभाव से तेजी से उबरेगी अर्थव्यवस्था, लॉकडाउन का असर सीमित : सर्वे
By Bhasha
भारतीय अर्थव्यवस्था के कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रभाव से तेजी से उबरने की उम्मीद है. भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक सर्वे में कहा गया कि दूसरी लहर के दौरान लॉकडाउन मुख्य रूप से सामाजिक आयोजनों या भीड़भाड़ को सीमित करने के लिए लगाया गया था.