राजस्थान के जालौर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को होद (पानी की डिग्गी) की खुदाई के दौरान मिट्टी ढह जाने से उसमें दबकर तीन साल की बच्ची सहित पांच लोगों की मौत हो गई. थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि चाइना मार्केट के पास एक होद की खुदाई के दौरान यह हादसा हुआ.
...