समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोविड-19 महामारी के दौरान मची अफरा-तफरी की तुलना देश के विभाजन के हालात से करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी के कारण कोरोना काल में बंटवारे से भी ज्यादा दर्दनाक तस्वीरें देखने को मिली. यादव ने ललितपुर के गिन्नौट बाग में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भाजपा सरकार ने जनता को अनाथ छोड़ दिया तथा उस दौरान विडंबना को दर्शाती ऐसी तस्वीरें सामने आईं जो देश के बंटवारे के वक्त नजर आई तस्वीरों से ज्यादा दर्दनाक थी.
...