नोएडा में थाना दनकौर क्षेत्र के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए विपरीत दिशा से आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस से टकरा गया. इस घटना में बस में सवार 17 लोग घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है.
...