⚡ चेन्नई सीमा शुल्क विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ रुपये से अधिक की नशीली दवाएं बरामद
By Bhasha
चेन्नई में नारियल छीलने की मशीन में छिपाकर रखी गए दो करोड़ रुपये से अधिक की नशीली दवाएं बरामद की गईं। इसकी तस्करी ऑस्ट्रेलिया में की जानी थी। सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।