⚡छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में डीआरजी जवान घायल
By Bhasha
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) धमाके में शनिवार को जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान घायल हो गया. बीजापुर जिले में पिछले छह दिन से नक्सलियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है.