⚡ड्रेसेल फिर जीते लेकिन छठा स्वर्ण नहीं, लेडेकी को फिर 800 मीटर में स्वर्ण
By Bhasha
ड्रेसेल की तोक्यो ओलंपिक में छठा स्वर्ण पदक जीतने की मुहिम शनिवार को चार गुणा 100 मीटर की नयी मिश्रित मेडले रिले के लिये उनके पूल में तैरने से पहले समाप्त हो गयी. अमेरिकी टीम अपने स्टार तैराक के पूल में उतरने से पहले ही काफी पीछे चल रही थी.