⚡मुंबई के संबंध में राज्यपाल की टिप्पणी से सहमत नहीं हूं: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
By Bhasha
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि वह मुंबई के संबंध में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की टिप्पणी से सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा कि शहर के विकास में मराठी लोगों द्वारा किए गए योगदान को कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.