पांचवें वरीय सितसिपास ने पहले दो सेट 7-6, 6-2 से जीतकर शानदार शुरुआत की लेकिन शीर्ष वरीय जोकोविच ने अगले दो सेट 6-3, 6-2 से जीतकर मुकाबले को पांचवें और निर्णायक सेट में खींच दिया. निर्णायक सेट में जोकोविच ने तीसरे गेम में सितसिपास की सर्विस तोड़कर बढ़त बनाई और फिर इसे अंत कायम रखते हुए 6-4 से सेट अपने नाम करते हुए मैच और खिताब जीत लिया.
...