⚡टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एमएस धोनी की नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई
By Bhasha
कोहली ने आईसीसी द्वारा आयोजित मीडिया सत्र में कहा ,‘‘उनके पास अपार अनुभव है. वह खुद भी काफी रोमांचित हैं. वह हमेशा ही हम सबके लिये मेंटर रहे हैं. अपने कैरियर की शुरूआत में ही इतना बड़ा टूर्नामेंट खेल रहे युवाओं को काफी फायदा मिलेगा.’’