⚡गरीबों को पेट्रोल पर 25 रुपये की सब्सिडी देने का तंत्र विकसित करें: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा
By Bhasha
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि 26 जनवरी से गरीबों को पेट्रोल की खरीद पर 25 रुपये प्रतिलीटर की सब्सिडी देने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से एक तंत्र विकसित करें.