⚡नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का खर्च माफ किया जाए : सोरेन
By Bhasha
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय से आग्रह किया कि राज्य में वाम-चरमपंथ से प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती पर खर्च किये गए 10 हजार करोड़ रुपये को माफ कर दिया जाए.