⚡महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर प. बंगाल में सरकारी कार्यालयों के सामने कर्मचारियों का प्रदर्शन
By Bhasha
महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारियों के कुछ संगठनों द्वारा आहूत दिनभर की हड़ताल शुक्रवार से शुरू हुई और प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के गेट पर धरना दिया.