⚡भाजपा नेताओं ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जलापूर्ति की मांग की
By Bhasha
राष्ट्रीय राजधानी में पानी की किल्लत के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर उनसे दिल्ली के लिए पानी की आपूर्ति का आग्रह किया.